फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब पीने पर मां ने डांटा तो फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में दलहन क्रॉसिंग के पास सीएसए की कॉलोनी में रहने वाले आशीष यादव (29) ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार शराब पीकर घर आने पर मां निशा देवी ने उसे डांट दिया था। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद उसने फंदा लगा लिया। गूबा गार्डन के पास रहने वाले आशीष के चाचा मुलायम सिंह यादव सीएसए में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई रामकिशोर दलहन में तैनात थे। साल 2024 में उनके देहांत के बाद भाभी निशा और भतीजा आशीष काॅलोनी में रह रहे थे। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मां के डांटने से क्षुब्ध होकर युवक के खुदकुशी करने की बात प्रकाश में आई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें