फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना अतिक्रमण हटवाया

Tue, 22 Sep 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। डेरापुर-रसधान मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में रसधान चौराहा पर अतिक्रमण बाधा बना हुआ है। अतिक्रमण के चलते करीब दो माह से चौड़ीकरण का काम बंद पड़ा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सोमवार को प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विवेक कुशवाहा ने बताया कि सड़क की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 10 से 12 दुकानदारों को नोटिस देकर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। छह नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सोमवार को नगर पंचायत ईओ मनीष राय, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह और राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने लाउडस्पीकर से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया। इसके बाद जेसीबी से चिह्नित स्थानों पर आंशिक अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमणकारियों को चिह्नित भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सरकारी खर्च से इसे हटाया जाएगा। खर्च की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें