फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाले पर अतिक्रमण से हुआ जलभराव, बुलडोजर से खोदा गया अस्थाई नाला

Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर-रायपुर मार्ग के किनारे स्थित बस्ती में नाले पर अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। विकास व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बुलडोजर से अस्थाई नाला खुदवाकर जलनिकासी की व्यवस्था की। मुख्य मार्ग पर बने नाले पर कुछ स्थानीय दुकानदारों ने अस्थाई निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। इसके चलते नाला पिछले दो वर्षों से चोक पड़ा था। बारिश होने पर पानी की निकासी न होने से सड़क किनारे बसी आबादी में जलभराव हो जाता था। ग्राम प्रधान अनिल वाजपेई की शिकायत पर तीन सितंबर को पीडब्ल्यूडी, राजस्व और विकास विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। शनिवार को एसडीएम राजकुमार पांडेय के निर्देश पर लेखपाल मिलन द्विवेदी और एडीओ ग्रामीण विकास विमल सचान ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से नाले की खुदाई कराई। एडीओ ने बताया कि अस्थाई नाला खुदवाकर जलनिकासी का प्रबंध करा दिया गया है, इससे जलभराव की समस्या नहीं होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें