फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो लुटेरे घायल...एक दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sun, 30 Jul 2023 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बता दें पिछले कुछ महीनों से नौबस्ता, हनुमंत विहार, जूही, बर्रा, किदवई नगर और गोविंद नगर जैसे दक्षिण जोन के थाना क्षेत्रों में बाइक सवार लुटेरों का आतंक था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में लूट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस बीच रविवार तड़के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुबह टहलने वालों को निशाना बनाने वाले दो बाइक सवार लुटेरों का मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को बाइक सवार लुटेरों को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस पहुंची थी, जहां बदमाशों के साथ हंसपुरम के नजदीक मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश मौके पर जख्मी हुए हैं, जबकि से दरोगा शैलेंद्र पांडेय और एक जवान को भी गोली लगी है।
पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों बाइक सवार बदमाशों ने कानपुर समेत विभिन्न जिलों में करीब दो दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडे ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही थीं वारदातें
यहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। विस्तृत जांच के बाद आगे जानकारी दी जाएगी। बता दें पिछले कुछ महीनों से नौबस्ता, हनुमंत विहार, जूही, बर्रा, किदवई नगर और गोविंद नगर जैसे दक्षिण जोन के थाना क्षेत्रों में बाइक सवार लुटेरों का आतंक था।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ ने बनाई थी विशेष टीम
हर दूसरे दिन कोई ना कोई व्यक्ति लूट का शिकार हो रहा था। इसी के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर लगाई थी। टीम द्वारा लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें