कानपुर। परिवहन निगम अब महिला परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। रिक्त 323 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को विकासनगर स्थित सिग्नेचर सिटी बस अड्डे में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक रोजगार मेला लगाया जा रहा है। आवेदकों के दस्तावेजों की स्क्रीनिंग विकासनगर डिपो में भी की जाएगी। इन पदों के लिए इंटर के साथ मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र, न्यूनतम आयु 18 तो अधिकतम 40 वर्ष है। वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मान्य, एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट व गाइड के राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता को 12वीं के अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद चयनित आवेदकों को 22 दिन के प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी पर भेजा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम महेश कुमार चयनित होने के बाद संविदा महिला परिचालकों को जिस रूट पर लगाया जाएगा, उसी पर चलना होगा चाहे दूरी कितने भी किलोमीटर क्यों न हो। संवाद