फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौकरी से निकालने पर कर्मचारी ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में एक निजी कंपनी के कार्यालय में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक कर्मचारी ने कार्यालय पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। कल्याणपुर के मदारपुर निवासी नितिन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह लखनपुर स्थित एक कंपनी में एक्सपर्ट पद पर कार्यरत हैं। इसी कंपनी में विनायकपुर निवासी शब्बीर अंसारी भी एक्सपर्ट के पद पर काम करता था। ड्यूटी के दौरान नशेबाजी और काम में लगातार लापरवाही के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया। आरोप है कि बीती 22 नवंबर की दोपहर शब्बीर कार्यालय पहुंचा और गालीगलौज करते कंपनी के मालिक शिवांक पांडेय और उनके पिता शैलेंद्र के साथ हाथापाई की। हत्या की धमकी भी दी। थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें