फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जांच में नहीं मिला बिजली उपयोग, फिर भी खत्म नहीं किया बिल

Mon, 14 Oct 2024 04:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उन्नाव में गलत बिल भेजने पर श्रमिक के खुदकुशी मामले में एक्सईएन समेत तीन बिजली कर्मी निलंबित हो चुके हैं। इधर जिले में भी ऐसे ही गलत बिजली बिल के कई मामले सामने आए हैं। एक मामले में जांच में बिजली उपयोग होना नहीं पाया गया, मगर फिर भी बिल खत्म नहीं किया गया है। वहीं गुजराई में चार साल पहले बिजली पहुंचने और नौ साल का बिल थमाने के मामले की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन




बिजली निगम के ठीक से उपभोक्ता सेवाएं नहीं देने से लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली कार्यालयों व निगम के अफसरों की चौखट पर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर पीड़ित तहसील व जिला कार्यालयों में भटकने को मजबूर होते हैं। प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसीलों में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में भी गलत बिजली बिल संबंधी शिकायतें पहुंचती हैं। इसके बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
कोई कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद भी बिजली नहीं मिलने तो कोई नलकूप बोरिंग फेल होने के बाद भी बिजली बिल थमाने से परेशान हैं। सलावतपुर के तेज सिंह ने बताया कि नलकूप बोरिंग छह साल से फेल है। इसके बाद भी बिजली बिल थमाया जा रहा है। वहीं माती किशनपुर निवासी राधाकृष्ण ने बताया कि आवेदन करने के एक महीने बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की पर समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


........................



केस एक :

शिवली उपकेंद्र से जुड़े नदीहा बुजुर्ग कोडरा निवासी संतोष को बिना बिजली जलाए ही 36576 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। शिकायत पर जेई ने जांच की तो बिजली उपयोग नहीं मिला, लेकिन अब तक बिल खत्म नहीं किया जा रहा है। उलटे जिम्मेदारों ने पीड़ित बुजुर्ग से वर्ष 2015 में सौर ऊर्जा उपकरण खरीदने की रसीद दिखाने को कहा है। इससे बुजुर्ग भागदौड़ को मजबूर है।



................

केस दो :



पुखरायां खंड से जुड़े सरवनखेड़ा ब्लॉक के गुजराई में बिना बिजली उपयोग के ही बनाकेदार बनाए गए लोग समाधान पाने को भटक रहे हैं। मेवालाल, सलमान व रामआसरे कहते हैं कि 2015 में अभियान में बिजली कनेक्शन के लिए रसीद कटवाई थी। बस्ती में पोल व तार नहीं बिछे होने से बिजली उपयोग नहीं हो सका। वर्ष 2020 में लाइन बनी वह भी दूर थी। फिर किसी तरह केबल लगाकर बिजली उपयोग किया। बिल 2015 से ही थमा दिया गया है। अब एक्सईएन जांच करा रहे हैं।

...............



घरेलू कनेक्शन के गलत बिलों को संशोधित करने का अधिकार एसडीओ को है। जांच के अनुसार कार्यवाही की जानी चाहिए। दोनों प्रकरणों पर संबंधित एसडीओ से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। - एसपी सिंह, अधीक्षण अभियंता कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें