फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व पार्षद के आवास समेत आठ परिसरों से पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
बिजली चेकिंग करती टीम। - फोटो : विद्युत विभाग
विज्ञापन
कानपुर। केस्को की रेड टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार दो दिन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सपा के पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के आवास समेत आठ भवनों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पूर्व पार्षद के हॉस्पिटल रोड परेड स्थित घर में चोरी पकड़े जाने पर उनकी पत्नी गुड़िया रहमान पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कर्नलगंज निवासी अफसर जहां, अनवर जहां, चांदनी बेगम, नफीसा, छोटे मियां हाता निवासी रेशमा और गांधीनगर के अजय कुमार शुक्ला के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई जबकि लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी के प्रकाश बाजपेई के परिसर में 12 किलोवाट की काॅमर्शियल बिजली चोरी मिली। सभी पर केस्को के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें