फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बांस बल्ली के सहारे केबलों से घरों तक पहुंची बिजली

Wed, 17 Jul 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-9 अफसरिया में अनुसूचित बस्ती में बांस बल्ली के सहारे ले जायी गई केबलें। संवाद
विज्ञापन

-कई बार शिकायत के बाद भी नहीं लगाए गए पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। जैनपुर उपकेंद्र से जुड़े अफसरिया गांव की दलित बस्ती में पोल नहीं लगे होने से बांस बल्ली के सहारे लंबी केबिलों से घरों तक बिजली पहुंची है। आंधी या तेज हवा में कई बार केबल टूटने से हादसे का खतरा रहता है। विद्युत तंत्र सुधार की योजना इस बस्ती तक नहीं पहुंच सकी है।
जैनपुर उपकेंद्र से अफसरिया गांव को बिजली आपूर्ति होती है। गांव में दलित बस्ती में सीसी मार्ग तो बना है। मगर इसके किनारे बिजली पोल लगाने की सुध नहीं ली गई। कई बार लोगों ने समस्या बताई, लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बांस बल्ली के सहारे लंबी केबलों से इस बस्ती के करीब 12 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। कई केबल मकान की छतों से निकाली गई हैं। आंधी व तेज हवा चलने पर कई बार केबल टूटने से करंट का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू, मुन्ना, इंतजार, सद्दाम, रमेश, राजेश गौतम, रामऔतार, सफीक आदि ने बताया कि बस्ती में दो पोल की जरूरत है। तेज हवा संग बारिश में बांस बल्ली के सहारे गुजरी केबल टूटने से हादसे का खतरा बना है। उपकेंद्र के जेई सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लाइनमैन से जानकारी की जा रही है। जरूरत के अनुसार पोल लगाने का एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें