फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात उपकेंद्रों से जुड़े 150 गांव की आठ घंटे बाधित रही बिजली

Fri, 01 Dec 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। अल्लापुर गांव के पास 33 केवीए विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक करने के दौरान लाइनमैन की मौत के बाद कई उपकेंद्रों के लाइनमैन पुखरायां उपकेंद्र आ पहुंचे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के सात उपकेंद्रों से जुड़े 150 गांवों की आठ घंटे बिजली ठप रही। अधिकारी अन्य कर्मचारियों के साथ लाइन दुरुस्त कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अल्लापुर गांव से निकली 33 केवीए लाइन से सट्टी, अमराहट की लाइन गुजरी है। पास से ही बरौर उपकेंद्र की लाइन निकली है। गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब अल्लापुर लाइन का तार बरौर लाइन पर टूट कर गिर गया। इससे सट्टी, अमराहट, बरौर, मुंगीसापुर, अकोढ़ी, असेवा, सिंगरसीपुर उपकेंद्र की लाइन ठप हो गई। इसकी जानकारी पर ही सट्टी उपकेंद्र से संविदा कर्मी लाइन ठीक करने पहुंचा जहां लाइन ठीक करने के दौरान ही करंट लगने से मौत हो गई। इधर घटना से नाराज साथी लाइनमैन पुखरायां आ पहुंचे। इससे लाइन का फाल्ट भी ठीक नहीं हो सका। लाइनमैनों ने बताया कि अल्लापुर के पास से एक पोल पर डबल लाइन या नीचे ऊपर से कई उपकेंद्रों की लाइन निकली है। इससे हादसे होते हैं। इधर फाल्ट ठीक न होने से उक्त केंद्रों से जुड़े करीब 150 गांव के लोग रात 10 बजे तक अंधेरे में रहे। लोगों ने बिजली न आने की जानकारी अधिकारियों को देनी शुरू की तो अधिकारी भी हरकत में आए। विद्युत उपकेंद्र बरौर के अवर अभियंता प्रमोद मौर्या ने बताया कि अमराहट लाइन का तार बरौर लाइन पर आ गया है। जब तक अमराहट की लाइन क्लियर नहीं होगी तब तक बरौर, अकोढ़ी, मुंगीसापुर की लाइन नहीं चल पाएगी। लाइन जोड़ते समय संविदा लाइनमैन की झुलस कर मौत हो गई है। वहां लोगों के मौजूद होने पर अभी लाइन नहीं जोड़ी गई है। अधिशासी अभियंता कुलदीप यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारण लाइनमैनों ने लाइन नहीं जोड़ी थी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाइनमैन भेजे गए हैं। लाइन जुड़ते ही सभी उपकेंद्रों की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें