फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 34 गांवों व 80 फैक्टरियों में साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली

Sat, 09 Dec 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित ग्रिड उपकेंद्र में 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स गुरुवार देर रात फुंक गया। ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र से जुड़े 34 गांवों व 80 फैक्टरियों में पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं अकबरपुर कस्बे में दो घंटे तक अंधेरा रहा। केबल बाइपास कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

जैनपुर स्थित 132 केवी उपकेंद्र से ग्रोथ सेंटर व अकबरपुर 33 केवी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। दोनों उपकेंद्रों की 33 केवी केबल एक ही बस बार से जुड़ी है। गुरुवार रात करीब 9 बजे केबल बाॅक्स फुंक गया। इससे ग्रोथ सेंटर व अकबरपुर उपकेंद्र ठप हो गए। ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र से जुड़े 34 गांवों के करीब 7 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। जबकि छोटी बड़ी मिलाकर करीब 80 फैक्टरियों की बिजली गुल रही। जबकि अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब साढ़े छह हजार घरों में अंधेरा हो गया। बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और केबल बाईपास पर करीब दो घंटे बाद 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई। इधर ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र की बिजली देर रात करीब 2 बजे बहाल हो सकी। ग्रोथ सेंटर उपकेंद्र के जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि केबल बॉक्स फुंकने से ग्रोथ सेंटर औद्योगिक क्षेत्र की करीब 80 फैक्टरियों व 34 गांवों के करीब 7 हजार घरों में साढ़े पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अकबरपुर एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि रात में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत केबल बाईपास कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। शुक्रवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे केबल बॉक्स बदल दिया गया। इस दौरान एक घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें