फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज के बाद कट जाएगा निगेटिव बैलेंस वालों का बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केस्को शुक्रवार से स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर रहा है। अब 13 मार्च के बाद अगर प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के खाते का बैलेंस निगेटिव होगा तो विद्युत आपूर्ति बंद हो जाएगी। वर्तमान में 69 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये बिल बकाया है। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि शहर में 1.39 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। 0.91 लाख स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड किया जा चुका है। कनेक्शन न कटे इसके लिए स्मार्ट मीटर धारक समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट, यूपीआई एप, से भी रिचार्ज कर सकते हैं। केस्को के विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें