कानपुर। पितृ पक्ष पर रविवार को बर्रा छह स्थित गेस्ट हाउस में सनातन सेवा सत्संग और क्विक फाइव फैमिली ने ''''एक शाम अपने बुजुर्गों के नाम'''' कार्यक्रम आयोजित किया। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों का सम्मान हुआ। सभी जाति-धर्म के बुजुर्गों को तिलक, माला, पटुका, शाल और पगड़ी पहनाई गई। सनातन सेवा सत्संग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने पितृ पक्ष में पूर्वजों के तर्पण और श्रेष्ठजनों के सम्मान की परंपरा बताई। क्विक फाइव फैमिली के अध्यक्ष नितेश शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। महिला अध्यक्ष दीप्ति दीक्षित, अखिलेश शुक्ला, राजीव भट्ट, पप्पू मिश्रा, यूएस सिंह, डॉ. उमेश पालीवाल, बलराम नरुला आदि मौजूद रहे।