पनकी के शताब्दीनगर निवासी वृद्धा कौशल्या तिवारी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी पुत्री के माध्यम से एक महिला से परिचय हुआ। महिला ने उनके हाथ के ऑपरेशन के लिए दो लाख रुपये ब्याज पर दिलाने का भरोसा दिलाया। सिक्योरिटी के नाम पर उनके मकान के कागजात ले लिए। बीती 10 जून को धोखे से चार लाख रुपये का विक्रय अनुबंध तैयार करा लिया गया। अनुबंध में 3.90 लाख रुपये एडवांस लेने का जिक्र है जबकि पीड़िता का कहना है कि उसने कोई रकम नहीं ली। न ही मकान बेचने की उसकी कोई मंशा थी। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।