भरथना। अफसर अली (60) निवासी गांव नगला प्रसादी थाना कुदरकोट जनपद औरैया देर शाम भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की डाउन लाइन पर ट्रेन आती देखकर पटरियों के बीच लेट गए। सामने से आ रही 04064 अमृत भारत स्पेशल एक्सप्रेस के चालक ने वृद्ध को लेटा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रेन मौके पर रुक गई। जीआरपी उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्ध को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। करीब तीन मिनट तक ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोकने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पहुंचे भरथना कस्बे के लोहिया नगर निवासी वृद्ध के दामाद इसराइल ने बताया तीन दिन पहले मेरे घर आए हुए थे। मंगलवार शाम के समय इनकी इनके बेटे से फोन पर कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर इन्होंने जान देने का प्रयास किया। संवाद