फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छेड़छाड़ के विरोध पर बुजुर्ग का गला दबाया, केस दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव खेत पर बुजुर्ग ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने डंडे से गला दबा दिया। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपी पर छेड़छाड़, धमकी व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि 2 नवंबर को करीब दस बजे सुबह वह बुजुर्ग मां के साथ ट्यूबवेल पर फसल की रखवाली कर रहे थे। बुजुर्ग मां चारपाई पर बैठी थीं। आरोप है कि इसी दौरान सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिलौहला निवासी सनी यादव वहां पहुंचा और बुजुर्ग मां से छेड़छाड़ करने लगा। मां के शोर मचाने पर उसने डंडे से मां का गला दबा दिया। वह दौड़ कर पहुंचे तो वह धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, हत्या के प्रयास व धमकी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें