फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, पंजा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चौबेपुर के मुडेर दिलीपनगर निवासी प्रताप नारायण त्रिवेदी गुरुवार सुबह बिठूर गंगा स्नान करने आए थे। दोपहर के समय वह मंधना लौटे। घर जाने के लिए वह रेलवे ट्रैक के किनारे चलने लगे। इसी बीच दोपहर 1:30 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के बगल से तेजी से गुजरने पर वह गिर पड़े। उनका दायां हाथ ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया और पंजा कट गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। मंधना पुलिस ने घायल के बेटे लक्ष्मीनारायण को सूचना देने के साथ ही उन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें