फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से पुलिया से नीचे गिरा बुजुर्ग, मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के डिलौलिया के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग पुलिया से टकराते हुए सड़क किनारे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल को स्थानीय लोग अस्पताल लाए। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चैन निवासी रामनाथ (65) सिल बट्टा, आटा चक्की के पत्थर टांकने का काम करता था। वह गुरुवार देर शाम डिलौलिया से खानपुर चैन अपने गांव पैदल जा रहा था। गांव से कुछ दूर जब वह पुलिया के पास पहुंचा। उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी डेरापुर पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल आ पहुंचे। पत्नी केशकली, बेटा शिव सिंह, बाबू सिंह व भाई संतोष बिलखते रहे। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि बड़े भाई गांव में फेरी करके परिवार का गुजर बसर करते थे। गुरुवार को वह फेरी करने के लिए निकले थे। निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें