कानपुर। सीसामऊ में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मूलचंद्र (60) की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीसामऊ स्थित जेके कॉटन मिल के पास रहने वाले राजेश नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मी हैं। परिवार में मां गीता देवी हैं। राजेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को पिता खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। कमरे में रखे फर्राटा पंखे से पिता को करंट लग गया जिससे उनकी मौत हो गई। सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि पंखे से करंट लगने के कारण वृद्ध की मौत हुई है। (संवाद)