खून से लथपथ हालत में मिली
करीब तीन घंटे बाद मासूम अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ अपने घर के बाहर पड़ी मिली। कुछ दूरी पर उसकी चप्पलें भी पड़ी हुई थी। मासूम की हालत देख घबराए परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर इलाज के लिए भागे। कांट पहुंचते ही बालिका ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
एसपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। प्रतीत हो रहा हैं कि उसके साथ अमानवीयता की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मासूम के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट
मासूम के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह रात को खेत से लौटा, तो उसकी बेटी घर के दरवाजे के एक ओर अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी मृत अवस्था मे थी, लेकिन पास में एक लावा मोबाइल भी पड़ा था।
दुष्कर्म के बाद हत्या की गई
पीड़ित पिता के मुताबिक उसके भाई व नौकर ने बताया कि जब मासूम खेल रही थी, तो गांव का लड़का कृष्णा पाठक (25) वहां मौजूद था। मासूम के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी कृष्णा पाठक ने ही उसकी बेटी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी की पुष्टि
पचदेवरा क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पारिवारिक चाचा कृष्णा पाठक के घर से बालिका के कपड़े बरामद किए। साथ ही उसके घर में कमरे के अंदर चारपाई पर खून भी मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं, लेकिन गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।