फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के आठ खिलाड़ी यूपी अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 11वीं मिनी नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप मडगांव में सात से नौ सितंबर तक होगी। कानपुर के आठ खिलाड़ियों का चयन यूपी अंडर-14 टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार शाम कानपुर सेंट्रल से मडगांव, गोवा के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध कानपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन ट्रायल के बाद अथर्व अवस्थी, तेजस ठाकुर, आर्यन पटेल, हितेश अहूजा, नमन पाठक, मानस शर्मा, वंश चतुर्वेदी और हनी सोनकर को टीम में जगह मिली है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार सोनकर ने दी। इस अवसर पर संयुक्त सचिव अर्पित तिवारी, उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल, संदीप निषाद सहित खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें