फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: नींद में खलल, सोते में पैर ज्यादा पटकने लगे हैं लोग, सर्वे में खुलासा, तनाव से हो रही दिक्कत

Sun, 11 Sep 2022 04:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद लोगों के सोने का तरीका बदला है और गुणवत्ता वाली नींद की अवधि घट गई है। लोग सोते में पैर अधिक पटकने लगे हैं। पिंडलियों में ऐंठन और खराब क्वालिटी की नींद के कारण पैर पटकने वालों का प्रतिशत बढ़ गया है। पहले लोग दो-चार बार पैर पटकते थे, अब 30-40 बार पटक रहे हैं।

विज्ञापन


यह खुलासा स्लीप फाउंडेशन के वीडियो रिकॉर्डिंग सर्वे में हुआ है। इस रोग को ‘रेस्टलेस लेग सिंड्रोम’ कहते हैं। जिन पर सर्वे हुआ, उन लोगों ने बताया कि सोते समय पैर पटकने के बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं है। स्लीप फाउंडेशन के निदेशक और स्लीप एक्सपर्ट डॉ. देवेंद्र लालचंदानी ने बताया कि यह सिंड्रोम पहले एक से दो प्रतिशत लोगों में होता रहा है लेकिन कोरोना काल के बाद इसके रोगियों की संख्या आठ प्रतिशत हो गई। अधिक संख्या महिलाओं की है। खून की कमी की वजह से उनमें यह सिंड्रोम जल्दी हो जाता है।

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम के रोगी नींद न आने और अधिक खर्राटे आने की दिक्कत लेकर विशेषज्ञों को दिखाने आए थे। इस पर उनका स्लीप टेस्ट किया गया। इस दौरान रोगी के शरीर में होने वाली क्रिया की वीडियो रिकॉडिंग की गई। जब विशेषज्ञों ने वीडियोे रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया तो इस सिंड्रोम के संबंध में पता चला। रोगियों की लाइफ स्टाइल और मानसिक स्थिति का ब्यौरा जुटाया गया। डॉ. लालचंदानी ने बताया कि रोगी की नींद पूरी नहीं होती और पिडलियों में ऐंठन होती है। वह अंजाने में सोते में पैर पटकता है।

जागने पर मुश्किल से डेढ़ से दो फीसदी रोगियों को ही पैर पटकने की बात याद रहती है। इन रोगियों में अवसाद के लक्षण पाए गए। इसके साथ ही वे लगातार मानसिक तनाव की स्थिति में रहते हैं। इनमें जो रोगी ब्लडप्रेशर के रहे हैं, उनमें सोडियम, पोटेशियम की कमी पाई गई। ब्लड प्रेशर की वजह से वह कम नमक खाते हैं। महिला रोगियों का हीमोग्लोबिन कम रहा है। कोरोना काल के अनुभवों से गुजरने के बाद इन रोगियों को अवसाद और तनाव की भी समस्या हो गई। इससे इनकी लाइफ स्टाइल और खानपान भी प्रभावित हुआ है और नींद कम हो गई।

अध्ययन
- कुल रोगी आठ सौ
- महिला रोगी 510
- आयु वर्ग-35 से 55 साल
- अनिद्रा की दिक्कत-54 फीसदी 
- बीच-बीच में नींद टूटना-44 फीसदी
विज्ञापन

ये उपाय करें
- रात को सोने के पहले मन-मस्तिष्क शांत कर लें।
- लाल रंग का नाइट बल्ब जलाकर न सोएं।
- बेड रूम में दीवार घड़ी न लगाएं, टिक-टिक से नींद में खलल पड़ सकता है।
- हल्के रंग की बेड शीट, पिलो कवर का इस्तेमाल करें।
- रात में बादाम, कीवी, अखरोट, मछली, चावल का सेवन न करें।
- रात के खाने और सोने के बीच तीन घंटे का गैप रखें, हल्का खाना लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें