फोटो सीएए हिंसा- इनामिया उपद्रवी गिरफ्तार कानपुर। बाबूपुरवा में नागरिकता संशोधन कानून सीएए के विरोध में हुई के मामले में सोमवार को पुलिस ने बाबूपुरवा निवासी एक और उपद्रवी हनीश उर्फ ईशू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। थानाप्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बादजेल भेज दिया गया है। हिंसा में शामिल पुलिस ने वीडियो और फुटेज के जरिए 35 लोगों की पहचान की थी। जिसमें 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें 16 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल किया गया है। जल्द ही अन्य फरार उपद्रवीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।