फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने चाय बेचकर पढ़ाया तो टॉपर बनकर दिखाया

विज्ञापन
जिला टॉपर उज्जवल को मुंह मीठा कराते परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। हाईस्कूल में उज्जवल ने जिला टॉप किया है। वह बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

पौथिया संवाद के अनुसार सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति के गांव के एसवी इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र उज्जवल गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 600 में 565 अंकों के साथ 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उनके पिता रामचंद्र गुप्ता उर्फ गरीबा की कैंसर से 2010 में व मां रामा की मृत्यु 2013 में हो गई थी। उज्ज्वल और छोटी बहन श्रृद्धा का पालन पोषण बाबा ताराचंद गुप्ता व दादी रामलली ने चाय बेचकर किया। उसकी पढ़ाई में बड़े पापा राकेश गुप्ता व बड़ी मम्मी रेनू गुप्ता का योगदान रहा। उज्ज्वल ने बताया की वह बीटेक कर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते है। छोटी बहन श्रृद्धा कक्षा आठ में पढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें