फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होकर रोशन किया नाम

विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित अंशुल सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। कठेठी गांव की एक बेटी ने उच्चतर सेवा चयन आयोग लखनऊ के घोषित परिणाम में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित होकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंशुमान सिंह व लता सिंह की इकलौती बेटी अंशुल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गजनेर स्थित अर्जुन सिंह बाल विद्यालय में हुई है। कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद आगे की शिक्षा के लिए वह मां लता सिंह के साथ लखनऊ चली गई। लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीएचडी की। इसके बाद उच्चतर सेवा चयन आयोग में समाज सेवा विषय के 26 जून को घोषित परिणाम में उसका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। प्रधान कठेठी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गांव की बेटी ने प्रोफेसर बनकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विकास चौहान, विनय गुप्ता, शालिनी सिंह, सुप्रिया सचान ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें