सपा नेत्री नूरी शौकत से 11 घंटे चली पूछताछ
आठ वाहनों से ईडी की सात सदस्यीय टीम ग्वालटोली सूटरगंज स्थित सपा नेत्री नूरी शौकत के घर पहुंची। उस दौरान नूरी शौकत का छोटा भाई व रणजी खिलाड़ी अल्मास शौकत स्टेडियम जाने के लिए घर से निकल रहा था। तभी ईडी की टीम ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे एस हाउस-1 के प्रथम तल स्थित फ्लैट में ले गई। यहां नूरी शौकत के साथ उनकी मां आयशा बेगम, अल्मास की पत्नी अरीसा मौजूद रहीं।
टीम ने सभी को एक कमरे में बैठाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद पूरा कमरा, लॉकर, ऑलमारी, बेड व बक्से खंगालना शुरू किए। इस दौरान टीम ने संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक से संबंधित जानकारी व पासबुक के अलावा कई इलेक्ट्रानिक गैजेट भी कब्जे में लिए। इसके बाद एक टीम नूरी शौकत को पड़ोस में स्थित शारा-2 अपार्टमेंट में ले गई। जहां नूरी से उसके फ्लैट में करीब 11 घंटे पूछताछ कर कई दस्तावेज कब्जे में लिए।