फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की ओर से शहीदों को तीस-तीस लाख की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की ओर से शहीदों को तीस-तीस लाख की मदद कानपुर। बिकरू कांड के शहीदों के परिवारीजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 30-30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की गई। यूपी पुलिस और एसबीआई के बीच में चार साल पहले एक एमओयू हुआ था। इसके तहत सभी पुलिस कर्मियों के सैलरी अकाउंट एसबीआई में खोले गए थे। इसमें यह तय हुआ था कि पुलिस कर्मियों को शहीद होने पर 30 लाख रुपए बीमा राशि समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसी के तहत बिकरू कांड में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों के परिवार को एसबीआई मुख्यालय कानपुर की ओर से तीस-तीस लाख रुपए बीमा राशि का दिया गया। यह राशि शहीदों के परिवार तक पहुंचाने में पुलिस विभाग के अमरेश कुमार त्यागी, प्रधान लिपिक विमल कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत कुमार और एसबीआई के डीजीएम दिव्यांशु रंजन, एजीएम विनय कुमार शाक्य ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें