फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई रिक्शा चालक ने साथियों संग की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय के पास हुई लूट की घटना का एफआईआर दर्ज कराने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने 10 जनवरी की रात रेलवे स्टेशन से आए यात्री के साथ घटना को अंजाम दिया था। इसमें एक ई रिक्शा चालक व उसके दो अन्य साथी शामिल थे।
विज्ञापन

पूरे मामले का गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि 17 जनवरी को देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के रहने वाले पंकज सेन ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि वह 10 जनवरी की रात कटनी से ट्रेन द्वारा बांदा आया था। बांदा रेलवे स्टेशन से उसने अपने घर चहितारा जाने के लिए एक ई रिक्शा बुक किया था। रास्ते में चालक ने अपने साथियों संग मिलकर कृषि विश्वविद्यालय के पास उसका मोबाइल, पर्स व 10 हजार 250 रुपये लूट लिए।
अगले दिन पता चला कि बदमाशों ने उसके खाते से पेटीएम के माध्यम से 57 हजार रुपये निकाल लिए। पूछताछ में आरोपी ई रिक्शा चालक कांशीराम काॅलोनी निवासी अमित घसीटा ने बताया कि वह बांदा रेलवे स्टेशन से पंकज सेन को बैठाकर चहितारा गांव के लिए निकला था। इस बीच उसने लूट की योजना बनाई और इसमें ई रिक्शा मालिक परशुराम तालाब निवासी इम्तियाज अहमद व काशीराम काॅलोनी निवासी विनय रैकवार उर्फ वीरू को शामिल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 34 हजार 500 रुपये नगद, एक ई रिक्शा, चार मोबाइल फोन, बाइक बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल अनूप दुबे, एसआई सुधीर कुमार, एसआई परवेज अहमद आदि शामिल रहे। आरोपी इम्तियाज अहमद का आपराधिक इतिहास भी है। गिरवां थाने में उसके खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज हैं।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें