विद्युत पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ई रिक्शा।
- फोटो : विद्युत पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ई रिक्शा।
जसवंतनगर। धनुवा जाने वाली सड़क पर एक बेकाबू ई रिक्शा बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे में खंभा भी टूट गया था।
ई रिक्शा से पानी की आपूर्ति करने के लिए धनुवा जाने वाली रोड पर जा रहा था। रास्ते में खेड़ा बुजुर्ग मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली खंभे में घुस गया। टक्कर से खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। ई-रिक्शा में चालक फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक देव कुमार (40) निवासी मोहल्ला रेल मंडी की मौत हो गई। देव आरओ पानी गांव-गांव जाकर आपूर्ति करता था। पत्नी नीरज यादव और बेटा विराट यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।