फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-बस डिपो पर छह करोड़ का बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ई-बसों के संजीवनगर (अहिरवां) स्थित डिपो पर केस्को का छह करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। इस वजह से दो दिन पहले केस्को ने छह घंटे के लिए डिपो की लाइट काट दी थी। बाद में बकाया बिल का 25 प्रतिशत तुरंत भुगतान करने का लिखित आश्वासन देने पर बिजली जोड़ी गई थी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) शहर में 100 ई-बसों का संचालन करा रहा है। इसका डिपो अहिरवां में है जहां बसें चार्ज की जाती हैं। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे डिपो की बिजली अचानक चली गई थी। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि इतना बिल होने का मतलब है कि बिजली तो उपयोग हुई है। फिलहाल 25 प्रतिशत जमा करने के आश्वासन पर बिजली जोड़ी गई है। संचालन प्रबंधक, केसीटीएसएल अभिनव निगम ने बताया कि बकाया बिल पर अतिरिक्त कर लगा दिया गया था। बिजली कटौती के बाद बात हो गई जिस पर पुन: आपूर्ति शुरू कर दी गई। दो-चार दिन में बिल जमा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें