फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-ऑटो चालक बैंककर्मी का पर्स लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेल बाजार थाना क्षेत्र में किराया देने के दौरान एसबीआई कर्मी से ई-ऑटो चालक पर्स लूटकर भाग गया। मूलरूप से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सिविल लाइंस निवासी आशीष कुमार कानपुर के बड़ा चौराहा मेन ब्रांच में कार्यरत हैं। वह हाल में परिवार समेत सतबरी रोड में रह रहे हैं। पुलिस को बताया कि बीती तीन फरवरी को बैंक के काम से रावतपुर गए थे। ई-ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। उसमें तीन युवक पहले से सवार थे। टाटमिल चौराहे पर पहुंचने पर किराया देने के लिए पर्स निकाला। तभी चालक पर्स छीनकर रावतपुर की तरफ भाग निकला। पर्स में एटीएम कार्ड, 1400 रुपये, बैंक आईडी कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड आदि थे। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें