कानपुर। दशहरा मेला पर गुरुवार को परेड और आसपास के क्षेत्रों का यातायात बदला हुआ रहेगा। यहां शाम पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात विभाग की ओर से कई जगह वाहनों की पार्किंग के स्थल बनाए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था भीड़भाड़ को व्यवस्थित करने और जाम की समस्या को देखते हुए की जा रही है।
यहां डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
- लालइमली चौराहे से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें सिल्वर्टन तिराहा से होते हुए रवाना किया जाएगा।
- एमजी कॉलेज चौराहे से कोई भी वाहन नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें ग्रीनपार्क चौराहे से होते हुए भेजा जाएगा।
- बडा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहन मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- चेतना चौराहे से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं पाएंगे। उन्हें मेघदूत तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- मेघदूत तिराहे से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहनों को वीआईपी रोड, सरसैया घाट की तरफ से भेजा जाएगा।
- यतीमखाना चौराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा पाएंगे। ये वाहन लालइमली चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।
- लैंडमार्क तिराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें बड़ा चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- कोतवाली से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहा होकर जाएंगे।
यहां बनाई गई पार्किंग
- परेड चौराहा स्थित क्रिस्टल पार्किंग
- चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहे की बीच बनी पार्किंग
- नगर निगम इंटर कॉलेज के पास पार्किंग
- एमजी कॉलेज चौराहे के पास मिल की जमीन
= उर्सला अस्पताल रोड के किनारे
- जीआईसी कॉलेज पार्किंग