फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दशहरा सुजानपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। प्राथमिक विद्यालय दशहरा सुजानपुर में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार व पूर्व प्रधान राज बहादुर ने किया। खो-खो के प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में दशहरा सुजानपुर ने पड़ियापुर को और बालक वर्ग में करियावर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग खो-खो एवं कबड्डी (प्राथमिक व जूनियर दोनों स्तर) में भी दशहरा सुजानपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं दौड़ प्रतियोगिताओं में 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में दशहरा के अजर प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में राजवीर प्रथम और अजर द्वितीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में निशा प्रथम और मीनाक्षी द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर में दुर्गा और सुशांत ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में वंश और अंशिका प्रथम रहे। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। नोडल शिक्षक संकुल अख्तर हुसैन, राम बहादुर, पीटीआई विजय यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें