फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से अनियंत्रित हुआ डंपर, तीन वाहन टकराए

Wed, 27 Mar 2019 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टायर फटने से अनियंत्रित हुआ डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात टायर फटने से अनियंत्रित हुआ डंपर आगे चल रही डीसीएम से टकरा गया। इस बीच लगातार तीन अन्य वाहन डंपर से टकरा गए। हादसे में डंपर का चालक केबिन में ही फंस गया। जबकि डंपर से टकराने की वजह से एक कंटेनर का चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर व डंपर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

 

अजगैन थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव के निकट मंगलवार रात गिट्टी लादकर जा रहे डंपर का टायर फट गया था। इससे डंपर अनियंत्रित हुआ व डिवाइडर पर चढ़ने के बाद डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डंपर चालक अरसद (40) पुत्र कुदऊ निवासी हाफिजपुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर केबिन में फंस गया।

 

डंपर के अनियंत्रित होने के बाद पीछे से आ रहा एक कंटेनर व कार भी डंपर से टकरा गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक अरसद व कंटेनर चालक वीरेंद्र कुमार निवासी पाती थाना जसवाड़ प्रतापगढ़ को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।

 

हादसे की वजह से तीन घंटे तक राजमार्ग जाम रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। उपनिरीक्षक राजीव यादव ने बताया की तीन घंटे बाद जाम खुल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें