भन्नू के मकान के बाहर पड़ा मिला शव
काफी रात तक श्रीपाल घर नहीं आया, तो रामवचन उसे खोजते हुए गांव में निकला, तो उसका शव भन्नू के मकान के बाहर पड़ा मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
देर रात ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की कवायद शुरू की। इसी दौरान एक बाग से तीनों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेकर तीनों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पत्नी की हत्या के मामले में जमानत पर है भन्नू
भानु प्रतापसिंह उर्फ भन्नू पूर्व में लोनार कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। सवायजपुर थाना बनने पर वह सवायजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर हो गया। भन्नू पर विभिन्न धाराओं के 15 मामले दर्ज हैं। इनमें कुछ मामले कोतवाली शहर में भी हैं।
गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है
उसके खिलाफ दो बार मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। वर्ष 2008 में जानलेवा हमले के दो मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हुए थे। साल 2007 में पत्नी की हत्या भन्नू ने की थी, इस मामले में उसे आजीवन कारावास हो चुका है और इन दिनों वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटा था।
तो एक ही महिला से संबंध, तो नहीं बना हत्या का कारण
ग्रामीणों में हत्या की वजह को लेकर जो चर्चा है, पुलिस उस पर भी जांच कर रही है। दरअसल भन्नू ने अपनी पत्नी की 16 साल पहले हत्या कर दी थी। श्रीपाल की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। भन्नू और श्रीपाल की नजदीकियां गांव की ही एक महिला से होने की बात हर ग्रामीण की जुबां पर है।