फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: तेज बारिश के चलते रविवार रात को हुए हादसा, किशोर की मौत, मां-बहन समेत सात घायल

Mon, 10 Oct 2022 10:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। रविवार को कई स्थानों पर मकान ढहाने के हादसे सामने आए। इनमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद गिरे कच्चे मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में  चौडगरा के नासिरगंज मजरे मदोकीपुर गांव में कच्ची दीवार ढहने से रविवार रात एक किशोर की मलबे में दबकर मौत हो गई, उसकी मां-बहन घायल हो गईं। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच की। परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

कल्यानपुर के नासिरगंज मजरे मदोकीपुर गांव निवासी स्व. भूरा रैदास की पत्नी श्रीदेवी, छोटा बेटा हरिशंकर (16) और बेटी छोटी देवी कोठरी के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। रविवार रात बारिश के दौरान दीवार ढह गई। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर किशोर और उसकी मां व बहन को बाहर निकाला। किशोर को मौके पर ही ग्रामीणों ने मृत पाया।

विवाहित बहन छोटी देवी व मां श्रीदेवी को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया। हरिशंकर के दो बड़े भाई हरिओम, हरिबाबू हैं। नायब तहसीलदार रवि कुमार हल्का लेखपाल के साथ मौके का निरीक्षण किया। परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रधान विजयपाल ने बताया कि महिला को पहले इंदिरा आवास मिल चुका है। अब उसे दोबारा योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।

अमौली और औंग में पांच मकान ढहे, पांच लोग घायल
चांदपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी छोटेलाल का कच्चा मकान रविवार रात ढह गया। हादसे में छोटेलाल की पुत्री रोशनी (16) मलबे में दबकर घायल हो गई। उसे सीएचसी अमौली में भर्ती कराया गया। उधर, धाना गांव निवासी ओमप्रकाश का भी मकान गिर गया।
विज्ञापन

मलबे में दबने से ओमप्रकाश, सुदामा, अर्पित, अंश घायल हुए। बबई गांव निवासी में रामशंकर कुशवाहा का घर गिर गया।  परिवार बाहर छप्पर के नीचे सोने की वजह से बाल-बाल बचा है। उधर, औंग थाने के शिवराजपुर सगुनापुर गांव में ओमप्रकाश का मकान गिर गया।  मदारपुर गांव निवासी दिनेश का मकान गिरा है। मलबे में दबने से गृहस्थी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें