फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने ली जान: अधिक शराब पीने से अचेत हुआ अधेड़, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Sun, 07 May 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: अतर्रा थाना क्षेत्र में शराब के अधिक सेवन से अधेड़ की मौत हो गई। दरअसल, अधिक नशे के चलते अधेड़ अचेत हो गया था। इस पर परिजन झाड़-फूंक कराते रहे। इसके बाद फायदा ने होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में शराब पीने से अचेत हुए अधेड़ की उपचार में देरी होने के कारण मौत हो गई। कई घंटों की झाड़-फूंक के बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन थाना पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर ले गए।

विज्ञापन

तुर्रा गांव निवासी बरातीलाल (42) पुत्र श्यामलाल को परिजन शनिवार की रात अचेत में सीएचसी लेकर आए। यहां ड्यूटी में तैनात डॉ. अरविंद ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई मूलचंद्र ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ शनिवार की शाम को शराब अधिक पी लेने से अचेत हो गए थे।
उनको काफी देर तक होश नहीं आया, तो परिजन गांव में ही झाड़-फूंक कराने को ले गए। वहां पर भी जब कोई आराम नहीं दिखा, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाए। यहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें