औरैया जिले में कोटेदारों की राशन में घटतौली करने की शिकायतें आए दिन होती हैं। मंगलवार को ऐसी ही एक शिकायत पर डीएसओ देवमणी मिश्रा शिकायतकर्ता पर ही भड़क उठे। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शिकायतकर्ता ने कोटेदार को पूरा राशन मिलने के बाद भी कटौती की शिकायत की।
इस पर डीएसओ ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शिकायतकर्ता को ही दोषी बता दिया। डीएसओ देवमणी मिश्रा ने बताया कि कोटेदारों को राशन पूरा व समय से मिलता है। गोदामों में राशन की कमी के कारण कुछ दिन देरी हो जाती है, जिसे माह के आवंटन में पूरा कर लिया जाता है।
कोटेदार की घटतौली की शिकयत पर जांच कर कार्रवाई की जाती है। बता दें कि जिला पूर्ति कार्यालय अक्सर विवादों में रहता है। मंगलवार को फिर ऐसी ही एक घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कोटेदार को कम राशन आवंटित किए जाने के सवाल पर डीएसओ आपा खो बैठे।