फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग माफिया बच्चा ने वकील की ड्रेस पहन कोर्ट में किया सरेंडर, पकड़ने में नाकाम रही कानपुर पुलिस

Fri, 11 Sep 2020 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का ड्रग्स माफिया सुशील शर्मा उर्फ बच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर सुशील कुमार शर्मा उर्फ बच्चा ने पुलिस को धता बताते हुए शुक्रवार को अपर जिला जज 8/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वकील की वेशभूषा में समर्पण करने पहुंचे बच्चा के साथ कुछ अधिवक्ता भी मौजूद रहे। कोर्ट ने सुशील की समर्पण अर्जी स्वीकार करते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मालूम हो कि शहर में चरस गांजा अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त बच्चा गैंग का सरगना है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें