कानपुर। कल्याणपुर में एक बार फिर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ नशेबाज बाइक सवार ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी बाइक सीज कर दी है। कल्याणपुर स्थित जीटी रोड पर टीआई सभाकांत शुक्ला हमराही के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी कल्याणपुर के सराय निवासी अपाचे बाइक सवार युवक उल्टी दिशा से क्रॉसिंग की तरफ जाने लगा।रोकने पर उसने हमराही से अभद्रता की। पुलिस के मुताबिक युवक नशे की हालत में था। इंद्रानगर चौकी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले गए। युवक ट्रक का चालक है। (संवाद)