फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य क्षेत्रों में भी ग्लाइडर ड्रोन ने लगाया राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।हॉटस्पॉट रेड जोन एरिया के साथ-साथ सामान्य क्षेत्रों में भी जिला प्रशासन ने शुक्रवार को लाख डाउन का पालन कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी। दिन में आईआईटी के ग्लाइडर ड्रोन कैमरे से सामान्य क्षेत्रों पांडु नगर काकादेव मॉडल टाउन सर्वोदय नगर आर्य नगर, स्वरूप नगर, रावतपुर, शास्त्री नगर, फजलगंज, गुमटी सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें फजलगंज, रावतपुर, स्वरूपनगर जैसे कुछ स्थानों पर लॉक डाउन के बीच सड़को पर लोगो को देखा गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने निर्देशित किया है कि सामान्य क्षेत्रों में सिर्फ दूध और ब्रेड की दुकानें ही सुबह के समय खुलेगी सब्जी और फल की दुकानें सड़कों पर बिल्कुल नहीं खोली जाएगी जो भी फल व सब्जी विक्रेता है वह ढेली के माध्यम से कालोनियों में घर-घर जाकर ही सब्जी और फल बेचेंगे। यदि सड़कों पर सब्जी और फल की ठेलियां खड़ी पाई गई और लोगों को इकट्ठा देखा गया तो इस संबंध में सभी थाना क्षेत्रों की जवाबदेही होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि लाक डाउन का पालन कराने के लिए इस तरह की सावधानियां जरूरी है ,जिसका पालन सबको करना होगा। जिलाधिकारी के अनुसार हॉटस्पॉट और रेड जोन एरिया की तरह अब सामान्य क्षेत्रों में भी ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें