फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर का राशन बेचकर पी शराब, डांटने पर दी जान

विज्ञापन
ललित कुमार की फाइल फोटो।  - फोटो : ललित कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
इकदिल। इकदिल क्षेत्र में गांव नगला अजीत के ललित कुमार (25) ने सोमवार देर शाम मां की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां युवक ने उसी मंगलवार को मौत हो गई। जानकारी पर पता चला कि सोमवार दोपहर को मां राशन डीलर से राशन लेकर आई थी। उसी राशन को बेटे ने शराब के चक्कर में बेच दिया था। इसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। मृतक के पिता की दस साल पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक युवक घर का छोटा बेटा था। युवक के मौत के बाद बड़ा भाई,और मां मिथलेश का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें