कानपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की ओर से वाराणसी में आयोजित 43वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान यूपी चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। यहां जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि को अध्यक्ष और मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एसके गौतम को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया। डॉ. रिचा एवं डॉ. गौतम को सर्वाधिक मेंबर बनाने के लिए प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। शोध पत्र प्रस्तुत करने में जीएसवीएम के कई छात्र अव्वल रहे। संवाद