फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉ. मनमोहन शुक्ला को मिला अस्तित्व सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीएसआईटी के समूह निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके शोध कार्य और प्रकाशित शोधपत्रों के लिए अस्तित्व सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ विवि में आयोजित सनातन एवं भारतीय संस्कृति के भविष्य पर केंद्रित राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिया गया। विकल्प सोसाइटी की ओर से संचालित इस कार्यक्रम में विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। डॉ. मनमोहन को सम्मान निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने दिया। डॉ. शुक्ला ने कहा कि भारत की वैज्ञानिक परंपरा प्राचीन और समृद्ध है और आधुनिक तकनीक के साथ मिलकर विश्व का नेतृत्व कर सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें