फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उर्सला में बाहर से दवा लिखने पर डीएम ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उर्सला अस्पताल में बाहर से दवाएं लिखने पर डीएम ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। अमर उजाला की ओर से की गई लाइव पड़ताल के दौरान ओपीडी में डॉक्टर रोगियों को बाहर की दवाएं लिख रहे थे। खबर छपने के बाद निदेशक डॉ. बीसी पाल ने अगले दिन निरीक्षण किया और सभी को चेताया कि बाहर से दवाएं नहीं लिखना है। इसके बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। बाहर से दवाएं लिखने पर जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें