अतिक्रमणकारियों को समझाते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग बनाई जानी है। इसके साथ ही रेहड़ी दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन बनने हैं। शहर में कई जगहों पर सड़क किनारे तक अतिक्रमण फैले होने पर जिलाधिकारी ने गुरुवार को एसपी चारु निगम के साथ निरीक्षण किया था।
इस दौरान उन्होंने कुछ दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कड़ी चेतावनी दे डाली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग कब्जे नहीं हटा रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि शहर के सत्ती तालाब, लेकर जालौन रोड, कानपुर रोड पर कई जगह सड़क किनारे तक दुकानदारों के कब्जे हैं।
सख्ती से पेश आया जाएगा
इसी को लेकर अब प्रशासन सख्त हुआ है। लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। डीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमणकारियो पर शिकंजा कसेगा।