फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-डीआईजी को हटाए जाने का मैसेज  वायरल, देनी पड़ी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। शहर में कोरोना के कहर के बीच सोमवार को डीएम और डीआईजी को हटाए जाने का एक मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। मैसेज वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आखिर में डीएम और डीआईजी को सफाई देनी पड़ी। जिसमें बताया कि मैसेज फेक है। जिसे किसी शरारती तत्वों ने वायरल किया। शासन की तरफ से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल गर्ग और आईजी दीपक रतन को शहर भेजा गया है। शासन ने ये कदम शहर में बढ़ते कोरोना के केसों के मद्देनजर इन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर भेजा है। इस बीच सोमवार दोपहर व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल हुआ कि शहर के डीएम और डीआईजी को मुख्यमंत्री के आदेश पर हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अनिल गर्ग को डीएम और दीपक रतन को डीआईजी का चार्ज दिया गया है। मैसेज चलते ही अफसर परेशान हो गए। जिसके बाद डीएम डीआईजी ने इसका खंडन कर बताया कि दोनों अफसर नोडर अफसर हैं। मैसेज भ्रामक है। पुलिस पता कर रही है कि आखिर मैसेज किसने वायरल किया। उस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें