फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआरटीओ में डीएम ने पकड़े तीन दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28:::::
विज्ञापन



- डीएम ने जिला अस्पताल व एआरटीओ कार्यालय में की छापेमारी
- विभागों में बाहरी लोगों के दखल पर कड़ी कार्रवाई की दी हिदायत



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सरकारी विभागों में बाहरी लोगों के बढ़ते दखल पर अंकुश लगाने के लिए शासन से शासन की सख्ती के बाद गुरुवार को डीएम ने जिला अस्पताल और उपसंभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में छापेमारी की।
जिला अस्पताल में डीएम ने सात संदिग्ध लोगों को पकड़ा। हालांकि पूछताछ में तीमारदारों के साथ व अन्य कामों के लिए आने की बात पता चलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, एआरटीओ के बाहर और अंदर से तीन दलालों को पकड़ा गया है। तीनों को पुलिस के हवाले करके कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



डीएम अवनीश कुमार राय ने एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव के साथ गुरुवार करीब साढ़े 11 बजे सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंदर घूम रहे रोहित नाम के एक युवक से पूछताछ की तो वह अस्पताल आने का कोई सही कारण नहीं बता सका। इस पर उसे सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द किया गया।
इसी तरह ब्लड बैंक के बाहर से बाबू नाम के एक युवक को शराब के नशे में घूमते देख उसे भी थाने भेजा गया। इसके के साथ पांच अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा। हालांकि थाने में सभी से पूछताछ करने वह तीमारदारों व अन्य काम से आने की बात की पुष्टि होने पर छोड़ दिया गया।
वहीं जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिला। कोई भी ड्यूटी पर तैनात नहीं था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। मरीजों की लंबी लाइन लगी देखकर उनसे जानकारी ली। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रसव रजिस्टर में आशा के नाम दर्ज नहीं पाए गए।
उन्होंने महिला सीएमएस को आशाओं के नाम आदि दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। टीबी कक्ष का निरीक्षण करने पर मरीजों के रजिस्टर में दर्ज एक भी नंबर सही नहीं पाया गया। इस पर नाराजगी जाहिर की। प्रसव ऑपरेशन कक्ष में उपस्थित मरीज रोली शिवा कॉलोनी से पूछताछ की। उनके कार्ड देखने पर वह अपडेट नहीं पाया गया।


एआरटीओ के बाहर से पकड़े गए आरोपी
एआरटीओ में निरीक्षण के दौरान डीएम की गाड़ी देखकर कार्यालय के बाहर व अंदर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। कार्यालय परिसर के अंदर से तीन युवकों अमित उर्फ टीटू निवासी ऊसराहार, शिवम विचारपुरा व राजीव समस्तपुर भरथना को हाथ में कागज आदि पकड़े देखकर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, उनके पास मिली बाइकों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन



रजिस्ट्री कार्यालय से एसडीएम ने पकड़े दो संदिग्ध सदर तहसील में डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर विक्रम राघव ने सबरजिस्ट्रार कार्यालय समेत तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सब रजिस्टार आफिस में मोंटी एवं समीर नाम के दो बाहरी व्यक्तियों को खड़ा देख उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें