कुछेछा में रामकेश के खेत में क्रॉप कटिंग करते जिलाधिकारी
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले में कृषि उपज के अनुमान का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को कुछेछा स्थित रामकेश के खेत में गेहूं की फसल की कटाई की । इस दौरान एक हेक्टेयर में 33 क्विंटल गेहूं की पैदावार आंकी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से गेहूं की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है। इसकी रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ,नायब तहसीलदार प्रदीप निगम उपस्थित रहे।