फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार डीजे ऑपरेटर की मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार डीजे ऑपरेट की मौत
विज्ञापन

मूसानगर। सिंगरसीपुर निवासी प्रदीप कुमार 28 पुत्र राकेश कुमार डीजे ऑपरेटर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वह पांच बहनों के बीच इकलौते थे, उनकी शादी भी नहीं हुई थी। गुरुवार को वह मूसानगर स्थित एक गेस्टहाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर शाम को घर लौटने के दौरान गजनेर रोड पर नजीरी कॉलेज के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी पुखरायां ले गई। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर प्रदीप की मां सोमवती व परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष रीना गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें